फोटो-7- मैकी मोड़ के पास गांव में समाजवादी पार्टी के नीति रीति का पत्रक ग्रामीणों को देते सपा जिलाध
- फोटो : CHITRAKUTT
मऊ/राजापुर(चित्रकूट) में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश व्यापी साइकिल रैली में मंगलवार को जिलाध्यक्ष अनुज यादव की अगुवाई में मऊ-मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के मैकी मोड में समाजवादी नीति रीति के पत्र बांटे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि देश में डीजल, पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। भाजपा के पास जनहित की कोई कार्य योजना नहीं है। इसके बाद साइकिल रैली देउधा पहुंची। जहां ग्रामीणों के बीच पत्रक बांटे गए। इटवा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।
इसके अलावा राजापुर, मानिकपुर तहसील में साइकिल रैली निकाली गई। इस मौके पर गुलाब खां, साहबलाल द्विवेदी, चंद्रभान यादव, संजय गौतम, बुद्धराज गौतम, अनिल शर्मा, ब्रह्मदीन, राजाबाबू ने अलग-अलग स्थानों पर रैली निकाल कर जन संवाद किया। संवाद