चित्रकूट। दीपमालिका त्योहार के बाद शनिवार को भैयादूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे में तिलक कर मिष्ठान खिलाया और दीर्घजीवी की कामना की। भाइयों ने भी उपहार देकर आशीर्वाद लिया। भैया दूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की।
शनिवार को व्यापारियों ने भी प्रतिष्ठानों में पूजन-पाठ कराया। सवेरे से दुकानों में साफ-सफाई कर मां सरस्वती की मूर्ति रखकर कागज-कलम, दवात की पूजा की और धनिया गुड़ का भोग लगाकर प्रसाद अर्पण किया। शहर के पुरानी बाजार कायस्थ समाज के मंदिर में कायस्थ सभा के जिलाध्यक्ष केके माथुर, सीमा निगम की मौजूदगी में कलम दवात की पूजा की गई। अभिषेक श्रीवास्तव, कौशलेश कुमार, राजेंद्र खरे, महेश श्रीवास्तव, यश निगम, सुभाष, अश्वनी कुमार, अशोक, अमित, राहुल, प्रेमनारायण, मुनेश आदि मौजूद रहे।