प्रमोद फिल्म क्रिएशन बैनर तले बनने वाली फिल्म लज्जित समाज को बेटी बचाने का संदेश देगी।
यही नहीं फिल्म मेें सूखे से जूझ रहे बुंदेलखंड की युवा प्रतिभाओं को भी अपने अभिनय की रेंज दिखाने का मौका मिलेगा। रविवार को फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया। नगर की विभिन्न लोकेशनों पर सोमवार से फिल्म की शूिटंग होगी। स्थानीय बस स्टैंड के पास पांडेय कालोनी में पत्रकारों से बातचीत में लज्जित फिल्म के निदेशक प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा समाज में बेटियों को अभिशाप माना जाता है। इस अवधारणा को खत्म कर बेटियों को आगे बढ़ने का संदेश फिल्म के माध्यम से दिया जाएगा।
उन्होनेेे बताया फिल्म में स्थानीय कलाकारों को ही मौका दिया जाएगा। सोमवार से गढ़ीवा गांव में फिल्म की शूटिंग होगी। फिल्म निदेशक ने बताया फिल्म रिलीज की तारीख अभी तय नहीं की गई है। रिलीज होने के बाद फिल्म के बेहतर कारोबार करने पर ही कलाकारों को मेहनताना का भुगतान होगा। उन्होनेे बताया वह अभी तक दो फिल्में बना चुके हैं जिन्हे रिलीज होने के लिए सेंसर बोर्ड की अनुमति का इंतजार है। उनके दो भोजपुरी एलबम जरूर बाजार में चल रहे हैं, लेकिन इनसे ज्यादा मुनाफा न होने से स्थानीय कलाकारों को मेहनताना नहीं मिल सका है। प्रेस वार्ता में शानू गुप्ता, संजय, चंद्रप्रकाश, रामसरन, सुमन गुप्ता, कैलाश बाजपेई और मिथलेश आदि मौजूद रहे।