कामदगिरी की परिक्रमा लगाने को जाते अनुदेशक
- फोटो : अमर उजाला
उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के लखनऊ में दिए गए धरने के बाद मुख्यमंत्री ने अनुदेशकों के समायोजन की घोषणा की थी। रविवार को जिले के अनुदेशकों ने शहर के तुलसी पार्क में बैठक कर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इसके बाद जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर यादव की अगुवाई में जिले के एक सौ एक अनुदेशकों ने कामतानाथ भगवान के दर्शन कर परिक्रमा लगाई।
इस दौरान लगातार 55 दिनों के धरने में शामिल हुई ममता विश्वकर्मा का जिला कार्यकारिणी ने स्वागत किया। रेखा तिवारी ने कहा कि अगर आगे भी जरूरत पड़ी तो जिले की महिला अनुदेशिकाएं सहयोग करेगी। जिला महासचिव रामनरेश साहू ने धरने में सहयोग करने वाले अनुदेशकों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष उस्मान अली, राम सुमुख, शिवशंकर उपाध्याय, ओम प्रकाश, श्रीकेशन सिंह, शिवमूरत, मंजू देवी, विनय कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।