चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा में एक युवक को पड़ोस के कई युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
तरौंहा के मणिकुंज निवासी निरतप पुत्र नोरेलाल ने बताया कि दो दिन पूर्व मोहल्ले के ही रामहित, सुखई, प्रिंस, मिलाप व हिमांशू ने पुराने विवाद के चलते उसे घर के बाहर पकड़कर मारा पीटा था। बचने के लिए वह घर के अंदर घुसा तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसे लहूलुहान कर दिया था। बुधवार को सदर कोतवाली में पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की है।