फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौटी छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से लौटी छात्रा की मौत
विज्ञापन

पहाड़ी (चित्रकूट)। थानाक्षेत्र के डोमनखेरा निवासी राममिलन की 16 साल की पुत्री पूनम की बुधवार की शाम को अचानक मौत हो गई। जिससे परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। मौत के कारणों की सही जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कक्षा 8 की छात्रा परसौंजा के डोमनखेरा निवासी पूनम देवी बुधवार को स्कूल से लौट कर खेत की ओर गई थी। उसकी मां सखियादेवी के अनुसार शाम को खेत से लौटकर घर आते ही पुत्री को चक्कर आने लगा। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गई। आनन फानन में उसे लेकर सीएचसी पहाड़ी में भर्ती कराया गया। डा. सुजीत सिंह ने बताया कि किशोरी की मौत हो चुकी है। डाक्टर के अनुसार रास्ते में ही उसकी मौत हो गई होगी। मौत के कारण की सही जानकारी नहीं है। मृतका तीन भाईयों के बीच अकेली बहन थी। उसके पिता पूना में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें