फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बरगढ़ की तान्या को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

विज्ञापन
तान्या केसरवानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फोटो - 30-
विज्ञापन

:- हेल्थ केयर व सोसल वर्क से स्वास्थ के प्रति जागरूक करने पर द अमेरिका यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बरगढ़ (चित्रकूट)। कस्बे की तान्या केसरवानी को हेल्थ केयर व सोशल वर्क से स्वस्थ के लिए अच्छा कार्य करने पर डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। द अमेरिका यूनिवर्सिटी के माध्यम से मिला यह सम्मान उनको मध्यप्रदेश के महाकौशल विश्वविद्यालय जबलपुर में 10 मई को हुए कार्यक्रम के दौरान मिला।
विज्ञापन

बरगढ़ निवासी अधिवक्ता अशोक कुमार की पुत्री तान्या केसरवानी हेल्थ केयर के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रशिक्षण देती हैं। इसके लिए शिविर साथ ही सोशल मीडिया से भी जानकारी देती हैं। प्रयागराज से इस कार्य की शुरुआत की। इसके बाद वाराणसी, बंगलुरू, दिल्ली आदि शहरों के निवासियों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। इस पर उन्हेें द अमेरिका यूनिवर्सिटी के माध्यम से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से मध्यप्रदेश के महाकौशल विश्वविद्यालय में सम्मानित किया। बुधवार को बरगढ़ आने पर स्थानीय लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें