चित्रकूट। लॉकडाउन के दौरान बैंक ों में खाते से रुपये निकालने के लिए धूप में महिलाओं की कतार लगी रहती है। कई बैंकों ने इसकों देखते हुए टेंट की व्यवस्था की है। ताकि महिलाएं छांव में बैठ सकें। बैंक भी उन लोगों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनके खातों में केंद्र या राज्य सरकार की तरफ से धनराशि भेजी गई है।
वृद्धावस्था पेंशन, किसान धन योजना समेत श्रमिकों के खाते में धनराशि पहुंचने के बाद से बैंकों मेें भीड़ लग रही है। वहां पर लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ती है। आर्यावर्त बैंक के मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि जिन लाभार्थियों के बैंक खाते में सरकार की तरफ से धनराशि भेजी गई है, उनका काम पहले कराया जा रहा है। रोजाना 125 लाभार्थियों की पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन व अन्य योजनाओं के लिए आई धनराशि निकाली जा रही है।