फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी धूप व बदबूदार पानी के बीच लाइन लगा रहे खाताधारक

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। कस्बे के सुभाष नगर स्थित पुराना इलाहाबाद बैंक के पास नाली का गंदा पानी तीन माह से सड़क पर बह रहा है। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लॉकडाउन के चलते इन दिनों आर्यावर्त बैंक में खाताधारकों की लगने वाली लंबी लाइन के चलते नालियों का दुर्गंध बदबूदार पानी परेशान कर रहा है। राहगीरों के लिए भी आफत बना हुआ है। लाइन में लगे दूरदराज से आने वाले लोगों का कहना है कि चिलचिलाती धूप गर्मी उस पर नाली का सड़ांध फेंकता पानी मुसीबत बना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत को इस बारे में कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। कोरोना महामारी में लापरवाही बरती जा रही है। एसडीएम संगमलाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। नाली की सफाई कराने के अलावा बैंक प्रबंधक से ग्राहकों के लिए टेंट लगवाकर छाया कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें