26 सीकेटीपी-14- रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
चित्रकूट। धर्मनगरी में चल रहे शरदोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को मंच पर बाल कृष्ण लीला और भजन गायन ने दर्शकों को बांधे रखा। मंचन ने सभी का मन मोह लिया। नानाजी देशमुख की 110वीं जयंती पर दीनदयाल शोध संस्थान और मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से तीन दिवसीय शरदोत्सव हो रहा है। दूसरे दिन पुरी की अभिनयना डांस एकेडमी के कलाकारों ने माखन चोरी, रास और कालिया नाग दमन की सुंदर प्रस्तुति दी।
इसके बाद अहमदाबाद से आईं भजन गायिका आशा वैष्णव ने भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर संगठन सचिव अभय महाजन, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय मौजूद रहे।
26 सीकेटीपी-14- रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद