फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अतर्रा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची बदौसा

विज्ञापन
क्रिकेट मैच में मैन आफ द मैच का पुरस्कार लेता खिलाड़ी । - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर तहसील क्षेत्र के पुरवा तरौहा गांव में चल रहे मां कालिका देवी क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल अतर्रा और बदौसा टीम के बीच खेला गया। बदौसा ने एक विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 40 रन बनाने वाले शुभम मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

अतर्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाज सचिन के 33 गेंदों पर 40, आशु के चार गेंदों पर 14 और अंशुल के नौ बालों पर 17 रनों के योगदान से निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 121 रन बनाए।
बदौसा के गेंदबाज दद्दू प्रसाद और राजबहादुर ने तीन-तीन विकेट झटके। बदौसा की टीमने शुभम के 29 गेंदों पर 46 रनों की बदौलत 14 ओवर में ही मैच जीत लिया। अतर्रा के गेंदबाज शिवम ने 30 रन देकर चार विकेट चटकाए। कल्लू वर्मा, राजबहादुर, राम अवस्थी, शिवम निषाद, ओमशंकर, अभिषेक द्विवेदी, अंकुर त्रिवेदी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें