फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नदी में डूबकर बीए के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। मंदाकिनी नदी में मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित राघव प्रयागघाट पर मंदाकिनी में डूबकर बीए के छात्र की मौत हो गई। करीब आधा घंटा बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव निकाला गया। मृतक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। 1
विज्ञापन

सोमवार को सतना शहर के धवारी मोहल्ला निवासी ध्रुव पांडेय (18) पुत्र शशि प्रकाश पांडेय साथी दिलीप कुमार वर्मा के साथ धर्मनगरी आया था। दोनों मंदाकनी नदी के राघव प्रयागघाट पर सुबह स्नान करते समय दोनों डूबने लगे। दिलीप तो किसी तरह बाहर आ गया, लेकिन ध्रुव पांडेय डूब गया।
दिलीप ने बाहर आकर शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए और ध्रुव की नदी में तलाश करने लगे, लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना पर लगभग आधे घंटे बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गोताखोरों की मदद से ध्रुव को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शाम को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


इनसेट
आए दिन मंदाकिनी मेें डूबने की होती हैं घटनाएं
मंदाकिनी मेें रामघाट सहित आसपास के घाटों पर श्रद्धालुओं की डूबने से मौत की घटनाएं आए दिन होती रहती है। पांच दिन पहले प्रमोदवन घाट पर मध्यप्रदेश के मुरौना जिले के एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। अप्रैल में भरतघाट पर एक युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें