फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तीर्थयात्री की बिगड़ी तबियत अस्पताल में मौत

Mon, 27 May 2024 10:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। तेज धूप और गर्मी का असर सभी पर पड़ रहा है। हनुमानधारा में दर्शन करने पहुंचे एक श्रद्धालु की अचानक तबियत खराब हो गई। उल्टी व दस्त के दौरान वह बेहोश हो गए। उनके सहयोगी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा उल्टीदस्त से पीडि़त दो अन्य की मौत हुई।
विज्ञापन

अलीगढ़ निवासी कैलाश कुमार ने बताया कि वह सब एक टूरिस्ट बस में लगभग 60 लोग चित्रकूट दर्शन करने आए थे। रविवार शाम को हनुमानधारा मंदिर में सभी दर्शन कर रहे थे। इसी बीच उनके साथी दर्शन सिंह (45) सीता रसोई की ओर बढ़े और टॉयलेट जाने की बात कही। बताया कि शायद उन्हें गर्मी के चलते चक्कर आ रहा था, उल्टी के बाद वह वहीं गिरकर बेहोश हो गए। वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों ने उनके मोबाइल से फोन कर बताया तो नीचे मौजूद अन्य साथी उनके पास पहुंचे। उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहां मौजूद अन्य साथी उनका शव निजी वाहन से अलीगढ़ ले गए।
वहीं सीतापुर के परिक्रमा मार्ग पर दस साल से रहने वाले पृथ्वीपुर बिसैरा पहाड़ टीकमगढ़ निवासी महेंद्र सिंह (60) की रविवार शाम को अचानक तबियत खराब हो गई। स्थानीय लोगोंं ने बताया कि महेंद्र यहां पर भिक्षाटन कर जीवन यापन करते थे। कई दिन से उनकी तबियत खराब थी। दो दिन से उल्टी दस्त से वह पीड़ित थे। रविवार शाम को उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और सोमवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। परिजन शव को अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन

वहीं रेहुंटिया निवासी देशराज (70) की बुखार व उल्टी दस्त होने से तबियत बिगड़ी। उनके पुत्र कामता प्रसाद ने बताया कि दो दिन से प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को ज्यादा तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें