फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 23,867 बुजुर्गों के बनाए आयुष्मान कार्ड, प्रदेश में मिला नौवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। स्वास्थ्य विभाग ने 70 साल से ऊपर के 23867 बुजुर्गों के अब तक आयुष्मान कार्ड बनाए हैं। करीब 10 हजार बुजुर्ग योजना का लाभ भी ले चुके हैं। इस योजना में जिले को प्रदेश में नौवां स्थान मिला है। इस उपलब्धि से स्वास्थ्य विभाग गदगद है।
विज्ञापन

जिले में करीब 120 स्थानों पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जिले के सभी विकास खंडों व नगर पालिका व नगर पंचायतों में 70 साल के या उससे अधिक के कुल 26622 बुजुर्गों का सत्यापन किया है। इसमें से 23867 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा चुके हैं। जो करीब 90 फीसदी है। बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश से जारी सूची में जिले को नौवां स्थान मिला है। सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सीएचओ को विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिया गया है।
जिला अस्पताल में अकेले 70 साल से अधिक के 1309 बुजुर्गों का इलाज करने की बात कही जा रही है जबकि जिले में केवल दो अस्पताल ही आयुष्मान योजना से जुड़े हैं। इससे इन निजी अस्पतालों में बुजुर्गाें को अधिक लाभ नहीं मिलता है। जिले के अधिकांश बुजुर्ग जानकीकुंड अस्पताल या फिर प्रयागराज, मध्य प्रदेश के अस्पतालों में इलाज कराने जाते हैं।
विज्ञापन

अहिरनपुरवा की उमा देवी देवी ने बताया कि उनकी सास 70 साल पूरे हाेने पर आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद जानकीकुंड अस्पताल में आंख का ऑपरेशन करवाया है। इसमें करीब 30 हजार रुपये खर्च हुआ है। बनकट के शिवप्रसाद ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से घुटनों का ऑपरेशन करवा सका। रामभवन यादव ने बताया कि उसको कई दिनों से बुखार आ रहा था, जिला अस्पताल में दिखाने के बाद रेफर किया गया, प्रयागराज के निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से पूरा इलाज हुआ, जिसमें लगभग एक लाख रुपये खर्च हुए हैं।
बोले जिम्मेदार
सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। 72 घंटे के बाद कार्ड चालू हो जाता है। उसके बाद मरीज अपना इलाज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें