चित्रकूट। ब्रेक फेल होने से बच्चों से भरी स्कूली बस खाईं में पलट गई। हादसे के चीख पुकार मच गई। यह देख स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और बस में सवार बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार बच्चे मामूली रूप से घायल हुए। बृहस्पतिवार को ये हादसा रैपुरा थाना क्षेत्र के कुंई करौंदी गांव के पास हुआ।
बरहट स्थित राजाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्कूल बस को लेकर चालक कपिल कुमार सुबह साढ़े सात बजे बच्चों को बुलाने गया था। लौटते समय 10 बच्चों को बैठा लिया था और दो बच्चों को और बैठाना था। उसके पहले ही बस का ब्रेक खराब हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई। गनीमत रही कि किसी बच्चों को गंभीर चोटें नहीं आईं। कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्कूल संचालक बच्चों को बाहर निकलवाया और चोट न होने पर स्कूल लेकर चले गए। थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि बस के ब्रेक में कुछ खराबी आने अनियंत्रित होकर खाईं में चली गई थी। किसी बच्चे को चोट नहीं आई है। सभी बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल चले गए हैं।