फोटो-12- कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने पहुंचे प्रभास महासंघ के पदाधिकारी
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश व प्रभास महासंघ के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में हो रही खुदाई में भगवान बुद्ध की मूर्ति व बौद्धकालीन अवशेष मिलने पर इस स्थान को पुरातात्विक स्मारक घोषित करने की मांग की है।
राष्ट्रपति को भेज गए पत्र मेेें भारतीय बौद्ध महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्र मौर्य, भोला प्रसाद बौद्ध व प्रभास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लवलेश विरोग ने कहा अयोध्या में दो हजार वर्ष पुरानी बौद्ध प्रतिमाएं व शिलालेख, धम्म चक्र आदि बौद्धकालीन प्रतीक व अवशेष मिले हैं।
पुरातात्विक विभाग के अधिनियम के अनुसार ऐसे स्थल से छेड़खानी करना दंडनीय अपराध है। ऐतिहासिक स्थल की खुदाई भारतीय पुरातत्व व सर्वेक्षण की निगरानी मेें कराई जाए। इस स्थल को राष्ट्रीय स्मारक के रूप मेें संरक्षित किया जाए। मांग किया कि इस स्थान पर खुदाई पर रोक लगाई जाए। इस स्थान को राष्ट्रीय स्मारक के रूप मेें संरक्षित किया जाए। बौद्ध विद्वानों का संयुक्त दल वहां भेजा जाए।