चित्रकूट। रेलवे स्टेशन परिसर में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन अलायंस की सहयोगी संस्था जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति ने रेलवे सुरक्षा बल, चाइल्ड लाइन और स्टेशन मास्टर के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया। इसका उद्देश्य बाल तस्करी के खिलाफ लोगों को सतर्क करना है।
कार्यक्रम समन्वयक आदित्य मिश्रा ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर बाल तस्करी रोकने के लिए सतर्कता जरूरी है। जन सहयोग से ही इसे रोका जा सकता है। इस दौरान स्टेशन पर पोस्टर, बैनर और पंफ्लेट वितरित किए गए।
लोगों को बाल तस्करी की पहचान और बचाव के तरीके बताए। यात्रियों से कहा कि यदि किसी बच्चे की गतिविधि या स्थिति संदिग्ध लगे तो 1098 चाइल्ड लाइन या रेलवे पुलिस को 18001027222 पर सूचित करें। जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति के सचिव शंकर दयाल ने कहा कि बाल तस्करी रोकना जरूरी है।