चित्रकूट। सदर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को 118.95 ग्राम स्मैक के साथ सपहा के पास से गिरफ्तार किया है। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार की रात को सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्मैक बेचने जा रहा है। सपहा के लौढि़या मोड़ के पास टीम पहुंची तो वह बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ कर पकड़ लिया। उसने अपना नाम रगौली निवासी जलकेश मिश्रा बताया। उसके पास से 118.95 ग्राम स्मैक मिली। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 10 लाख रुपये कीमत है। (संवाद)