फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मवेशी को बचाने में ऑटो पलटा, 10 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया। कर्वी-मानिकपुर मार्ग पर रविवार की शाम सरैंया चौकी क्षेत्र के कैमहारापुरवा के पास अचानक मवेशी आने से सवारियों से भरा ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में 10 यात्री घायल हो गए। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सरैंया निवासी पप्पू ने बताया कि वह ऑटो से मालिक के परिवार के लोगों को लेकर चित्रकूट गए थे। देर शाम घर लौट रहे थे। कर्वी-मानिकपुर मार्ग पर कैमहारापुरवा के पास अनाचक मवेशी आ गया। उसे बचाने के लिए ऑटो मोड़ा तो संतुलन बिगड़ गया और ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। इससे ऑटो में सवार रामशरण, अंजू, लल्ली, फुस्सू , शानू, गुड्डा, भारती, मुस्कान खुशबू और रीना घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें