फोटो 16 सीकेटीपी-2- परिचय- जिला अस्पताल में रक्तदान करते शंकरदीन। संवाद
चित्रकूट। जिला अस्पताल में भर्ती चार साल के बच्चे को रक्त नहीं मिला तो ब्लड बैंक कर्मी ने रक्तदान किया। इसके बाद बच्चे को रक्त चढ़ाया गया।
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के कर्मी शंकरदीन ने बताया कि शहर के पुरानी बाजार निवासी दीपक का चार साल का पुत्र भर्ती है। उसमें रक्त की कमी थी। सोमवार को डॉक्टर ने परिजनों को तत्काल एबी पॉजिटिव रक्त का इंतजाम करने के लिए कहा। ब्लड बैंक में एबी पॉजिटिव ग्रुप का रक्त नहीं था। परिजन परेशान भटक रहे थे। उन्हें मालूम हुओ अपना रक्त दिया। इसके बाद बच्चे को रक्त चढ़ाया गया। संवाद