फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: कोतवाली से ले भागे सीज बाइक

Fri, 29 Jan 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
युवकों का दुस्साहस देखिए कि डुप्लीकेट चाभी लगाकर कोतवाली से बाइक लेकर भाग निकले। चोर सफल भी हो जाते, मगर इसी बीच कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों की नजर उन पर पड़ गई। कोतवाल ने वायरलेस से इसकी जानकारी चीता मोबाइल को दी। हरकत में आई पुलिस ने युवकों को इलाहाबाद रोड पर घेरकर दो को दबोच लिया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया। इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


घटना बुधवार रात की है। कोतवाली में हड़कंप मच गया, जब पुलिसकर्मियों को पता चला कि युवक सीज बाइक का ताला खोलकर उसे ले भागे है। इसकी सूचना पाकर कोतवाल ने वायरलेस पर इसकी जानकारी चीता मोबाइल पुलिस को दी। सूचना प्रसारित होने के बाद नगर में मौजूद पुलिस भी सक्रिय हो गई।

पुलिस ने थोड़ी देर बाद इलाहाबाद रोड़ पर बाइक लेकर भागे दो युवकों को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद गुरुवार की सुबह उनकी निशानदेही पर तीसरे आरोपी को भी दबोच लिया। कोतवाल ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। बाइक मालिक को बुलाकर कागजात व अन्य जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को पुरानी कोतवाली के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन युवक जाते दिखे। इस पर उन्हें पकड़ लिया गया। कुछ देर बाद अंधेरा होने पर इमरान खान पुत्र शमीउल्ला निवासी द्वारिकापुरी, आसिफ पुत्र रईस अहमद निवासी पसियाना व गोविंद करवरिया पुत्र वीरेंद्र निवासी तरौंहा बाइक छुड़ाने थाने आए। कोतवाल ने बताया कि जब सभी पुलिसकर्मी कोतवाली परिसर के अंदर थे, तभी आरोपियों ने बाइक में दूसरी चाभी लगाई और लेकर भाग निकले। ड्यूटी पर मौजूद सिपाही ने यह देखकर सभी को जानकारी दी। इसके बाद आरोपी युवकों को घेरकर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें