फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अतुलेशानंद ने मोरारी बापू पर कसा तंज, बोले कैसे मिली कथा की अनुमति

Mon, 31 May 2021 04:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

स्वामी अतुलेशानंद ने मोरारी बापू पर तंज कसते हुए कई गंभीर आपोर लगाए। यही नहीं उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद से बात करके मोरारी बापू के खिलाफ आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
स्वामी अतुलेशानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज पीठाधीश्वर व चित्रकूट के जानकीकुंड रामनगर स्थित आनंदधाम आश्रम के महंत स्वामी अतुलेशानंद ने श्रीराम कथावाचक  मोरारी बापू पर कई आरोप लगाकर तीखे तंज कसे हैं। सवाल उठाया कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान चित्रकूट में कथा की अनुमति कैसे दी गई।
विज्ञापन


वह इस मामले को अखाड़ा परिषद के सामने उठाएंगे। सोमवार को चित्रकूट पहुंचे स्वामी अतुलेशानंद ने पत्रकारों से बातचीत में संत मोरारी बापू पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का काम किया है।

स्वामी अतुलेशानंद ने सतना जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब इस समय चार लोगों के साथ बैठने, साथ मिलकर चलने और सभी सामाजिक धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाई गई है, फिर कैसे कोरोना लॉकडाउन के दौरान प्रशासन ने मोरारीबापू को कथा करने की अनुमति प्रदान कर दी। वो इस मामले में अखाड़ा परिषद से बात करके मोरारी बापू के खिलाफ  आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें