फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की करतूत: होने वाले पति के नाम की लगवाई मेहंदी, पर प्रेमी के साथ गायब हो गई, अब इस जिद पर अड़ी

Mon, 31 May 2021 12:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

द्वारचार के दौरान बराती भोजन कर रहे थे तभी किसी ने बताया कि दुल्हन गायब है वह घर में नहीं है। इसकी जानकारी होते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने गायब दुल्हन को दूसरे गांव से उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया और थाने लेकर आई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में चित्रकूट जिले के मऊ थानाक्षेत्र के एक गांव में बरात पहुंची तो दुल्हन लापता हो गई। वर-वधू पक्ष में जमकर कहासुनी हो गई। छोटी बहन से शादी का प्रस्ताव रखा तो वह भी नाबालिग निकली। पुलिस दुल्हन को ढूंढकर लाई तो उसने वर को छोड़ प्रेमी से शादी करने की जिद कर दी है।
विज्ञापन


थाने में देर रात तक दोनों पक्षों की पंचायत चलती रही लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका है। 29 मई शनिवार की रात तय कार्यक्रम के अनुसार दूल्हा पक्ष बरात लेकर दुल्हन पक्ष के गांव पहुंचा। बरातियों का नियमानुसार स्वागत हुआ फिर बैंडबाजे की धुन में नाचते गाते बराती दूल्हे को लेकर दुल्हन के आवास पहुंचे।

द्वारचार के दौरान बराती भोजन कर रहे थे तभी किसी ने बताया कि दुल्हन गायब है वह घर में नहीं है। इसकी जानकारी होते ही वहां हड़कंप मच गया। इधर सूचना मिलने पर यूपी 112 व थाना पुलिस टीम पहुंच गई और गायब दुल्हन को दूसरे गांव से उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया और थाने लेकर आई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि दुल्हन किसी सूरत से परिजनों द्वारा तय युवक से शादी करने को तैयार नहीं है वह प्रेमी के साथ ही जाने की बात कर रही है। इसे लेकर फिलहाल दोनों परिवार भी परेशान हैं। समाचार लिखे जाने तक कोई फैसला नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें