फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। घर के पास खेल रही मासूम दो बहनों के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों बहनों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

राजापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर को सात साल की एक बालिका अपने ताऊ की बेटी आठ साल की बहन के साथ घर से कुछ दूरी पर खेल रही थी। इसी बीच गांव का बलवीर सिंह (32) आया और दोनों बहनों को टॉफी देकर सूनसान स्थान पर ले गया। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी ने दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन तभी कुछ लोग वहां से गुजरे। यह देखकर आरोपी भाग निकला। घर आकर बालिकाओं की हालत देख परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी गुलाब चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी बलवीर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें