चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव निवासी होमगार्ड गजराज प्रजापति (52) की मंगलवार मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गजरात की सोमवार रात भरतकूप थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव में ड्यूटी लगी थी।
मंगलवार की दोपहर को घर लौटने के बाद खाना खाकर सो गए थे। शाम को वह शौच क्रिया के लिए निकले, तो शौचालय के पास ही गिरकर बेहोश हो गए। बाद में पास के एक डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने गजराज की हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में गजराज की मौत की सही वजह पता चल सकेगी। ।