फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जंगली जानवर ने बस्ती में किया हमला, वृद्ध व युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र में एक भेडिय़े ने एक वृद्ध और एक युवक पर हमला कर दिया। जिसमें वृद्ध के पैर में गंभीर चोटें आईं। युवक की गर्दन में नाखून के निशान बन गए। जानकारी होते ही ग्रामीणों ने भेडिय़े को घेरकर लाठी डंडों से पीटकर मार डाला। ग्रामीणों ने दावा किया यह भेड़िया है। कुछ लोग इसे सियार भी बता रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब तक उस जानवर को देखेंगे नहीं तब तक सही जानकारी नहीं होगी।
विज्ञापन

घटना लालता रोड झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे की है। गांव की विमलादेवी ने बताया कि बुधवार की देर शाम भेड़िये ने उनके दादा जमाई लाल पर हमला कर दिया। वह वृद्ध गूंगे हैं और शोर नहीं मचा सहे। यह देख पति स्वदेश ने उनको बचाने का प्रयास किया तो भेड़िये ने उनकी गर्दन को पकड़ ली। स्वदेश के चिल्लाने की आवाज सुनकर कई ग्रामीण एकत्र हो गये। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो भेड़िया भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे घेरकर लाठी9डंडों से पीट कर मार डाला। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग इस घटना से अंजान है। उधर, ग्रामीणों ने भेडिय़े के शव को घर से कुछ दूरी पर फेंक दिया है।
उधर पूरे मामले में रानीपुर टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक एनके सिंह ने बताया कि ऐसी जानकारी नहीं मिली है। सभी जगह पता कर रहे हैं। मीडिया द्वारा जानकारी मिलने पर उस जानवर को पहले देखने के लिए वन अधिकारी जाएंगे तभी यह तय होगा कि यह कौन जानवर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें