फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतघाट का अतिक्रमण तोड़ने पर तनाव

विज्ञापन
भरतघाट में एक चबूतरा टूटने के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। धर्मनगरी के भरतघाट पर अतिक्रमण हटाने के दौरान एक चबूतरा तोड़ने पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। आस्था के चलते प्रशासन ने फिलहाल अभियान घाट के पास रोक दिया है।
विज्ञापन

मंदाकिनी किनारे नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत भरत घाट में बने मंदिर के पास चबूतरा व सीढ़ियों का निर्माण कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार की शाम को नगर पंचायत के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत एसडीएम पीएस त्रिपाठी, नायब तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह व सीएमओ केपी सिंह की मौजूदगी में चबूतरे की सीढ़ियों के अतिक्रमण को तोड़ दिया गया। जानकारी होते ही सैकड़ों लोग वहां पहुंचे और देर रात तक भारी गहमागहमी का माहौल रहा। घटना की जानकारी होने पर मतगजेंद्र नाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा कि भूधरी की भूमि है। कुछ देर बाद थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी मय फोर्स पहुंचेे और लोगों को समझा बुझाकर घर भेज दिया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मध्य प्रदेश क्षेत्र का इकलौता घाट भरतघाट है यहां मंदिर के नाम पर लगातार अतिक्त्रस्मण बढ़ाया जा रहा है । पहले चबूतरा बड़ा किया गया था और अब सीढ़ियां बढ़ा दी गई। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए सीढ़ियां तुड़वाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें