फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक और साइकिल की भिड़ंत में बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने के कारण बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली अंतर्गत कोठिलिहाई गांव निवासी अनूप सिंह पुत्र प्रेमचंद्र सिंह अपने दोस्त राजेश पुत्र रामदयाल के साथ बाइक से शुक्रवार की शाम को मुख्यालय में दुकान की सामग्री खरीदने के लिए आया था। रात लगभग दस बजे अपने घर जा रहे थे जैसे ही खोह गांव के पास पहुंचे तो साइकिल सवार सालिगराम पुत्र कै रा निवासी रेहुटिया सड़क पार करते समय बाइक से टकरा गया। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अनूप सिंह की हालत अधिक खराब होने पर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अनूप सिंह किराना की दुकान गांव में ही खोले है। जिसके तीन पुत्रियां हैं। पिता किसान है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें