फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट के अशोक जाटव बने भाजपा के प्रदेश मंत्री

विज्ञापन
फोटो-4- भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों की सूची में बुंदेलखंड से सिर्फ चित्रकूट को प्रतिनिधित्व मिला हैं। यहां के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जाटव को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। इसकी जानकारी होते ही पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी। छात्र जीवन से ही राजनीति में रुचि रखने वाले राजापुर निवासी अशोक जाटव अच्छे क्रिकेटर भी हैं। वह अयोध्या में कारसेवा के दौरान से भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने प्रदेश स्तर के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
विज्ञापन

मूलरूप से राजापुर निवासी अशोक जाटव की पहचान पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में होती है। राजनीति शास्त्र में मास्टर की डिग्री हासिल करने वाले अशोक जाटव राजापुर के सभासद भी रहे, लेकिन चेयरमैन का चुनाव हार गए। हालांकि बाद में मां बसंती जाटव को चेयरमैन बनाने में कामयाब भी हुए थे। इन्होंने बुंदेलखंड कानपुर प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री के पद पर भी काम किया है। प्रयागराज-झांसी स्नातक सीट के चुनाव प्रभारी का भी दायित्व इनके पास है। प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक आनंद शुक्ला, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, उपाध्यक्ष आनंद पटेल, पंकज अग्रवाल, सुशील द्विवेदी, पुरुषोत्तम पांडेय और भागवत त्रिपाठी ने बधाई दी है।
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों की सूची में इसके पहले चित्रकूट की ही रंजना उपाध्याय रहीं। वह प्रदेश उपाध्यक्ष बनाई गई थीं। इस बार उन्हें सूची में स्थान नहीं मिला है। लगातार दूसरी बार चित्रकूट के व्यक्ति को प्रदेश की कार्यसमिति में पदाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

स्वतंत्र देव व मानवेंद्र सिंह से है निकटता
भाजपा नेता अशोक जाटव पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और बुंदेलखंड कानपुर प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह का करीबी माना जाता है। इसके अलावा जिले में भी उनकी अलग टीम है जो पार्टी के लिए काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें