फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव, 344 की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में शुक्रवार को एक आशा कार्यकर्ता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। 344 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि शुक्रवार को 313 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। जिले में अब 99 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। जिसमें 86 स्वस्थ होकर लौट आए हैं। जिले में अब मात्र 11 कोरोना एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को मिली रिपोर्ट के अनुसार एक गांव की आशा कार्यकर्ता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसे लेकर संबधित गांव को हॉटस्पॉट बनाकर सैनिटाइज कराया गया है। जिला अस्पताल से लेकर रामनगर सीएचसी के जच्चा-बच्चा वार्ड में सतर्कता बढ़ाई गई है। कुल सैंपल 5950 भेजे जा चुके हैं जिसमें 5391 की रिपोर्ट आ चुकी है। जिले में 99 पॉजिटिव केस हुए हैं। सभी स्थानों पर सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें