फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूर ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी की

विज्ञापन
फोटो-4- नयाचंद्रा गांव में प्रवासी कामगार के खुदकुशी के बाद शोकाकुल बैठे परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
सरैंया (चित्रकूट)। चौकी अंतर्गत माराचंद्रा गांव में एक प्रवासी मजदूर ने पत्नी से विवाद होने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना के समय मृतक ने परिवार के सदस्यों को जबरन घर से बाहर निकाल दिया था। इसके पहले भी क ई बार शराब पीकर फांसी लगाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

सरैंया चौकी क्षेत्र के माराचंद्रा गांव का लवलेश यादव (35) पुत्र शिव मंगल का गुरुवार को अपनी पत्नी से पुत्री को डांटने को लेकर विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर लवलेश ने परिवार के सदस्यों को जबरन घर से निकाल दिया। इसके बाद घर के कमरे के अंदर अंगौछा से फांसी लगा लिया। घर के अंदर जाने पर घटना की जानकारी हुई।
मृतक के साले श्रवण कुमार व चाचा जय कुमार ने जानकारी दी। बताया कि मृतक लवलेश महाराष्ट्र के पूना शहर में मजदूर करता था। जो लॉकडाउन के पहले घर आ गया था। गुरुवार को पुत्री को डांटने पर पत्नी से विवाद हो गया था जो लॉकडाउन के पहले घर आ गया था। शराब पीने का आदी था। जिससे आए दिन फांसी लगाने का ड्रामा भी किया करता था। घटना के दिन भी फांसी लगाने की बात कही थी। उनको यकीन नहीं था कि वास्तव में फांसी लगा लेगा। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। उसके 2 पुत्र व एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें