फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अंतरराष्ट्रीय रामलीला में थाईलैंड के कलाकारों ने मोहा मन

Thu, 15 Oct 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 14 सीकेटीपी 25 रामलीला में मंचन करते कलाकार। आयोजक
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। मंदाकिनी नदी किनारे राघव प्रयाग घाट पर अंतरराष्ट्रीय रामलीला का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग और श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास की ओर से आयोजित रामायण मेले में विदेशी कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया। मंगलवार रात को थाईलैंड के श्रीरामाकेन दल ने श्रीराम जन्म और बाल लीला का मंचन किया।
कलाकारों ने श्रीराम जन्म, विश्वामित्र आगमन और ताड़का वध की लीला प्रस्तुत की। इस दौरान थाईलैंड की रामायण परंपरा और भारतीय रामकथा का अनूठा संगम देखने को मिला। दर्शक विदेशी कलाकारों की प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

उधर, ऐंचवारा में ग्राम समाज रामलीला कमेटी की ओर से भी रामलीला का आयोजन चल रहा है। वहां धनुष यज्ञ लीला का मंचन हुआ। रामलीला में राजा जनक ने प्रतिज्ञा की थी कि जो भी शिवधनुष तोड़ेगा, उसी के साथ पुत्री सीता का विवाह होगा। लीला में श्रीराम ने धनुष तोड़ा और सीता ने उनके गले में वरमाला डाली। इसके बाद दोनों का धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संतोष तिवारी, मनीष, अनुसुइया प्रसाद, सुनील तिवारी, शैलेंद्र, मनीष केसरवानी, विजय त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें