फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाशों को तमंचा व लूट की रकम के साथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर/सरैंया। प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर, प्रभारी स्वॉट, सर्विलांस की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को तमंचा, कारतूस, लूट के रुपये, मोबाइल, बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 24 दिसंबर की रात मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काली घाटी में रैपुरा थाना के रामपुर बेलरी गांव निवासी सेल्समैन हनुमान प्रसाद द्विवेदी से मोबाइल, 28 हजार रुपये बदमाशों ने लूट लिया था। थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर गिरेंद्र सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी महावीर प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में टीमों ने सोमवार की रात काली घाटी से ग्राम अगरहुंडा निवासी अभिराज सिंह उर्फ भोलू, रवि वर्मा व संजय उर्फ जगजाहिर सिंह को तमंचा व लूट के लगभग डेढ़ हजार रुपये के साथ पकड़ा है।
कुछ आरोपियों को छोड़ने की चर्चा
चित्रकूट। काली घाटी में शराब की दुकान के सेल्समैन से लूट मामले में मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। जिसमें माना गया है कि लूटपाट हुई थी। घटना के दिन जब अमर उजाला ने यह खबर छापी थी तो सरैंया पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया था कि लूट नहीं है बाइक से सेल्समैन गिरा है और वहां से गुजर रहे कुछ युवक उसका मोबाइल व नकदी ले गए हैं। मंगलवार को इसका खुलासा होने पर पुलिस टीम ने लूट की बात मानी है। इस मामले में सरैंया से लेकर मानिकपुर तक में चर्चा यह भी है कि छह लोग पकड़े गए थे लेकिन पुलिस ने अभी तीन की ही गिरफ्तारी दिखाई है। इस संबंध मे सरैंया चौकी के प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि मुख्य आरोपियों को ही पकड़ा गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें