फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करते हुए सेल्फी लेने पर किया गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। चित्रकूट विधानसभा सीट के लिए चिल्लीराकस गांव निवासी रजनीश पांडेय ने अपने बूथ में मतदान करते वक्त खुद की सेल्फी ली और फिर सोशल मीडिया में डाल दिया। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बूथों के अंदर मोबाइल ले जाने की मनाही थी। इसके बावजूद कुछ युवक चुपके से मोबाइल अंदर तक ले गए। जिसमें चिल्लीराकस गांव निवासी रजनीश पांडेय ने तो अपने बूथ में मतदान करने के बाद ईवीएम मशीन के साथ सेल्फी भी ली और इसके बाद उसे सोशल साइड में डाल भी दिया।
विज्ञापन

जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर चुनाव आयोग के निर्देश के आधार मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने जानकारी दी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें