फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः अन्ना मवेशियों की समस्याओं को लेकर किसान अनशन पर

विज्ञापन
राजापुर क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर अनशन पर बैठे किसान व अन्य ग्रामीण। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
राजापुर। विकास खंड रामनगर ग्राम पंचायत पराको के किसानों ने अन्ना मवेशियों की समस्याओं को लेकर सिद्ध आश्रम सेंधना बाबा परिसर में क्रमिक अनशन शुरू किया है। किसानों ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाए। यह भी आरोप लगाया कि गोशाला में मवेशियों को समय से चारा व पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को शुरू हुए अनशन में शामिल किसानों ने बताया कि गोशाला आश्रय केंद्र में मवेशियों की सही देखभाल नहीं हो रही है। उनको समय से भूसा व पानी नही मिल रहा है। गांव के आस-पास अन्ना मवेशियों की अकाल मौत हो रही। कई अन्ना मवेशी खेतों में लगी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
क्रमिक अनशन का नेतृत्व कर रहे कुलदीप मिश्रा ने कहा कि कई बार इस मामले को लेकर विरोध किया गया और एक बार चक्का जाम भी किया। इसके बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। इस संबंध में गांव की प्रधान नथुनिया देवी के पति भगवान दास सोनकर ने बताया कि शासन की ओर से छह माह से कोई अनुदान नहीं मिला है।
विज्ञापन

भूसा मार्च-अप्रैल के महीने में खरीदा गया था, जो खत्म हो गया है। इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी को दी गई है। उन्होंने पांच माह में नौ लाख खर्च किए हैं। अब उनके पास कोई व्यवस्था नहीं है। क्रमिक अनशन में कुलदीप मिश्रा, श्रवण तिवारी, शशिकांत त्रिपाठी, संदीप पांडेय, रंजित कपाड़िया व आशाराम बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें