फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मरजादपुर में 2.79 करोड़ से बनेगा पशु जन्म नियंत्रण सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विकास खंड कर्वी की ग्राम पंचायत मरजादपुर में पशु जन्म नियंत्रण केंद्र का निर्माण शुरू हो गया है। इस केंद्र के निर्माण पर 2.79 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका उद्देश्य लावारिस और बीमार मवेशियों का उपचार तथा नसबंदी करना है।
विज्ञापन

यह केंद्र अन्ना मवेशियों की समस्या पर नियंत्रण पाने में मदद करेगा। नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से अन्ना मवेशियों की समस्या बनी हुई थी। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की पहल के बाद इस केंद्र के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था सीएनडीएस उत्तर प्रदेश जल निगम बांदा को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र में कुल 115 मवेशियों को रखा जा सकेगा। उपचार और नसबंदी के बाद स्वस्थ मवेशियों को प्राकृतिक परिवेश में वापस छोड़ा जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में किसी भी गड़बड़ी न होने के निर्देश दिए हैं।

केंद्र में मिलेंगी ये सुविधाएं
पशु जन्म नियंत्रण केंद्र में 15 मवेशियों के लिए एक और 10-10 मवेशियों के लिए सामुदायिक केनल बनेंगे। यहां शल्य चिकित्सा कक्ष और शल्य चिकित्सक कक्ष भी होगा। सफाई/देखभाल कक्ष, पंजीकरण कक्ष, दवाखाना, शौचालय, अभिलेख कक्ष और भोजन सामग्री कक्ष जैसी आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। केंद्र की बाउंड्री वॉल के बाहर जल निकासी के लिए नाली का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें