बुंदेलखंड किसान विकास समिति का पटेल तिराहे पर चल
रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को समिति अध्यक्ष अनिल
प्रधान आमरण अनशन पर बैठ गए। कर्का गांव के वयोवृद्ध किसान रामबरन यादव ने
माला पहनाकर अनशन की शुरुआत कराई।
विज्ञापन
किसानों और पाठा की समस्याओं को
लेकर समिति पटेल तिराहे पर क्रमिक अनशन कर रही है। अनिल ने बताया कि
किसानों को जागरूक करने के लिए एलआईसी तिराहे से देवांगना घाटी होते हुए
गिरधार बाबा से रुखमा खुर्द इलाके में बाइक जुलूस निकाला जाएगा।