फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के आरोप से क्षुब्ध पति ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़(चित्रकूट)। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने खुद को पटरी से बांधकर ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली। शरीर में रस्सी बंधी होेने पर आस पास के ग्रामीणों समेत इलाकाई पुलिस ने पहले इसे हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई। पूछताछ के बाद पता चला कि मृतक पर उसकी पत्नी ने बहू के साथ नाजायज संबध होने का आरोप लगाया था। इसके बाद पत्नी भी घर छोडकर बेटी के घर चली गई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेल लाइन पर बुधवार की सुबह जमिरा गांव का सत्यभान (60) पुत्र शिवधारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणाें ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने परिजनों को जानकारी दी। युवक की बहन रामरती ने बताया कि भाभी गेंदिया देवी से भाई का विवाद हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर भाई ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। बताया कि तीन दिन पहले रामरती ने भी शक के कारण जहरीला पदार्थ पी लिया था। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद वह पुत्री के यहां चली गई थी। आरोपों से क्षुब्ध होकर भाई ने आत्महत्या कर ली। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्री हैं। थाना प्रभारी चित्रसेन सिंह ने बताया कि पहले इसे हत्या की संभावना माना गया था लेकिन जांच पड़ताल से स्पष्ट हो गया है कि मृतक ने खुद के पैर बांधकर ट्रेन से आगे कूद गया है।
हादसे में अज्ञात अधेड़ की गई जान
भौंरी। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव में सड़क दुर्घटना में अज्ञात 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर प्रधानपति मनीष मिश्रा ने थाने में जानकारी दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। कुछ पता न चलने पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। रैपुरा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात को झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे अज्ञात को रौंद दिया है। जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक आसपास ही भिक्षा मांगकर जीवन यापन करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें