फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढ़ाबे में अराजकतत्वों का जमावड़ा, महिलाओं से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के फाटापुरवा की मुख्य सड़क किनारे खुले ढाबे में दिन रात अराजकतत्वों का जमावड़ा होने की शिकायत दंपति ने की है। आरोप लगाया कि ढाबे में शाम को शराब पीकर जो लोग आते हैं, वह राह चलती महिलाओं से अभद्रता करते हैं। विरोध करने पर दंपति की पिटाई की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को दिए पत्र में पीड़ित दंपति ने बताया कि रसिन गांव के फाटापुरवा के पास सड़क किनारे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर ढाबा खोल लिया है।
यहां शाम को खासकर शराबी ग्राहकों की भीड़ लगती है। जो महिलाओं व आसपास के लोगों से गालीगलौज करते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि इसी ढाबे के पास कई लोगोें ने उसके साथ अभद्रता की। विरोध पर मारा पीटा। जानकारी मिलते ही पति पहुंचे तो उसे भी दुकानदार व ग्राहकों ने मिलकर पीट दिया।
विज्ञापन

दंपति ने बताया कि दुकानदार ने यह भी धमकी दी है कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है यदि पुलिस सूचना दी तो उन्हें जान से मरवा देंगे। जिससे भयभीत दंपति ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में भरतकूप चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत उनके पास अभी नहीं आई है। जैसे ही शिकायत मिलेगी तो आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें