फोटो- 5- किसान सम्मान निधि पाने के लिए कृषि भवन के कांउटर से जानकारी लेते किसान
- फोटो : CHITRAKUTT
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए कई किसानों ने जरूरी कागजात के साथ फार्म भरकर लेखपालों के पास जमा कर दिया है। इसके बाद भी उसके खाते में रुपये नहीं पहुंचे।
इससे परेशान किसान कृषि विभाग का चक्कर लगा रहे है। इसको लेकर कृषि विभाग ने एक अलग से काउंटर खोल दिया है ताकि किसानों को जानकारी दी जा सके कि किस कारण से खाते में रुपये नहीं भेजे जा सके। दिवारी का पर्व समाप्त होते ही कृषि विभाग सहित लेखपालों का किसान चक्कर लगा रहे है।
किसान श्रीफल निवासी इटखरी, अखिलेश भीखमपुर, संतोष पचोखर, लखन पटेल सपहा का कहना कि उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी कागजात के साथ लेखपालों के पास फार्म जमा कर दिया। उनके पास जाने पर कहा जाता है कि तुम्हारा नाम लिस्ट में आ गया है। इसके बाद भी खाते में रुपये नहीं आए।
कृषि विभाग ने किसान सम्मान योजना के लाभ से वंचित किसानों को जानकारी देने के लिए अलग से काउंटर खोल दिया है, ताकि किसानों को जानकारी दी जा सके।
कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने बताया कि बैंक खाते के नाम व नंबर का मिलान न होने सहित जरूरी कागजात न