फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अमरोहा मामले की निष्पक्ष जांच कराकर हो दोषियों पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही। अमरोहा के कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाचार्य की आत्महत्या से शिक्षकों में रोष है। शुक्रवार को रामघाट पर शिक्षकों ने श्रद्धांजलि सभा की। घटना को दुखद बताते हुए निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि दिवगंत संजीव कुमार काफी दिनों से सहायक अध्यापक दंपती के मानसिक उत्पीड़न को बर्दाश्त कर रहे थे। बीएसए को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। थक-हारकर उन्होंने आत्महत्या कर ली, जो कि शिक्षक समाज के लिए बेहद दुखद है। कहा कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर धीरेंद्र कुमार पाण्डेय, लोकमणि मिश्र, अमित मिश्रा, दीपक गुप्ता, प्रमोद अवस्थी, भगवानदीन पटेल, प्रवाल पांडे, नंदकिशोर दीक्षित, चंदन सिंह, लक्ष्मी कांत शास्त्री, हेमराज गर्ग, प्रभात शर्मा आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि उत्पीड़न से आजिज आकर एक अक्तूबर को अमरोहा जिले के गजरौला के गांव सुल्तानठेर स्थित कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें