चित्रकूट। बारिश के समय मंदाकिनी नदी में जोरदार बाढ़ आती है। बुंदेली सेना ने समस्याओं के समाधान के लिए अनुसुईया आश्रम के ऊपर अमरावती बांध बनवाए जाने की मांग की है।
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि जनप्रतिनिधियों को मिलकर सरकार से अमरावती बांध की मांग करनी होगी। अनुसुईया आश्रम के ऊपर अमरावती बांध बनने से लगभग सौ किमी. वन क्षेत्र का वर्षाजल इकट्ठा हो जाएगा। यदि इस बारिश के पानी का संचय हो जाय तो गर्मियों में 25 किमी. नदी भी नहीं सूखेगी और पूरे साल मंदाकिनी की टेल तक पानी ही पानी रहेगा। अब जरूरत है कि जनप्रतिनिधि एक स्वर से यह मांग सरकार के समक्ष बुलंद करें। ताकि इस परियोजना को हरी झंडी मिले। अमरावती बांध बनने से पाठा क्षेत्र को सीधे सतना मार्ग और चित्रकूट से जोड़ने वाला रास्ता भी मिल जाएगा।