मुख्यालय के ट्राफिक चौराहे में पुतला फूंकते एबीवीपी के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बंगलूरू में हुए एमनेस्टी इंटरनेशनल कार्यक्रम का विरोध पुतला फूंककर किया। आरोप लगाया है कि इस संगठन के कार्यक्रम में देश विरोधी नारे लगाए गए।
सोमवार को शहर के ट्राफिक चौराहा में नारेबाजी करते हुए पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एमनेस्टी इंटरनेशनल कार्यक्रम को लेकर पुतला फूंक दिया। इसके पहले परिषद की बैठक में अलोक कुमार पांडेय ने कहा कि इंटरनेशलन ग्रीन पीस प्रमुख देश में लगातार देश में विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
13 अगस्त को संस्था के कार्यकर्ताओं ने बंगलूरू में नारेबाजी की। प्रांत प्रमुख शुभमराय त्रिपाठी ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने इसका विरोध कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कराया है। जिला संयोजक दुर्गेश द्विवेदी ने कहा कि देश के युवा ऐसी देश विरोधी संस्था पर बैन लगाने को प्रदर्शन करते रहेंगे।
इस मौके पर विनय, किशोर, विवेक मिश्रा, हिमांशु, श्याम बिहारी, दुर्गेश, आलोक, शिवम सिंह, सुनील, रोहित, अभिषेक, पुष्पराज, रोहित पटेल, सौरभ, सुनील, गौरव पांडेय आदि मौजूद रहे।