फोटो-16- इंटर की टॉपर कृति सिंह । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में जिला टॉपर कृति सिंह को अमर उजाला की ओर से मंगलवार को सम्मानित किया गया। केक काटा और प्रशस्ति पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कृति इस समय नीट की तैयारी के लिए कानपुर में कोचिंग कर रही हैं। यह सम्मान उन्हें कानपुर में उनके हॉस्टल में जाकर दिया गया। पेशे से शिक्षक पिता सुनील सिंह ने बताया कि कृति ने हाईस्कूल में 89.5 फीसदी अंकों के साथ जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया था। इंटर में 91.6 प्रतिशत अंक पाकर पहले स्थान पर रही। कृति की इच्छा है कि वह डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करे। सोशल मीडिया से दूर रहने वाली कृति ने बिना कोचिंग के यह सफलता पाई है। (संवाद)