मानिकपुर। ब्लाॅक प्रमुख भाजपा नेता अरविंद मिश्रा ने करोड़ों रुपये की लागत से लालापुर में बने महर्षि वाल्मीकि आश्रम के नव निर्माण कार्यों में जांच कराने की मांग की है। आरोप लगाया कि सरकार के करोड़ों रुपये के बजट को पर्यटन अधिकारी से लेकर कई संस्थाएं व जिम्मेदार बंदरबांट कर रहे हैं।
विज्ञापन
ब्लाॅक प्रमुख ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने इस आश्रम में सुविधाएं व आकर्षण बढ़ाने के लिए करोंड़ों रुपये का बजट दिया है। इस बजट का जिला पर्यटन अधिकारी समेत आश्रम के कई जिम्मेदार भ्रष्टाचार कर रहे हैं। सही मानक अनुरूप निर्माण नहीं हो रहा है। इसका उदाहरण कुछ दिन पूर्व 15 लाख से अधिक की महर्षि वाल्मीक की मूर्ति में दरार आना है। इसकी मुख्यमंत्री से शिकायत कर जांच कराई जाएगी। उधर जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि आरोप गलत हैंं। इसकी जांच कराई जा सकती है।