फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पुश्तैनी जमीन में बने मकान से बेदखल करने की साजिश का लगाया आरोप

Tue, 23 Dec 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर विकास खंड के कसहाई गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि वह अपनी पुश्तैनी जमीन में 12 साल से मकान बनाकर रहते हैं।जिसमें एक परिवार के सदस्य झूठी शिकायत कर रहे हैं कि यह मकान चरागाह की जमीन में बने हैं। अब उनसे जमीन खाली कराने की साजिश हो रही है।
विज्ञापन

कसहाई गांव निवासी विपिन सिंह, हेमनाथ, धीरज सिंह, दिलीप ने बताया कि गांव में वह कई साल से अपनी पुश्तैनी जमीन में मकान बनाकर रहते हैं। गांव के एक परिवार के सदस्य आए दिन अधिकारियों से झूठी शिकायत करते हैं कि बनाए गए मकान चरागाह की जमीन में बने है। ग्रामीणों को जमीन से बेदखल करने की साजिश की जा रही है। मानसिक रूप से उनको परेशान किया जाता है। जमीन खाली करने की धमकी दी जाती है। झूठी शिकायत कर रुपये ऐंठने का इनका पेशा बन गया है। एसडीएम को दिए पत्र मांग किया कि इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें