फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चुनाव में अखिलेश चारों खाने चित्त

विज्ञापन
फोटो-1- राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में संबोधन करते यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भ्रष्टाचार की जांच से सपा, बसपा और कांग्रेस डरती हैं कि कहीं उन तक जांच न पहुंच जाए। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के यूपी से चुनाव लड़ने के संबंध में कहा कि जो बिहार हारने जा रहे हैं, वे यूपी में खाता नहीं खोल नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा कि लगातार चार चुनाव से भाजपा ने उन्हें चारों खाने चित्त कर दिया है। वे बौखलाहट में बयानबाजी करते हैं। रविवार को चित्रकूट आए डिप्टी सीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि पहले की सरकारों ने प्रदेश में लूट मचा रखी थी।
भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी खत्म कर भाजपा सरकार भ्रष्टाचारियों की जांच करा रही है तो विपक्षियों के पेट में दर्द हो रहा है। अगर किसी ने बेईमानी किया है तो जांच कर वसूली होनी चाहिए। वसूली होने का जब काम होता है तो विरोधी बौखला जाते हैं। 2014 से लोकसभा व विधानसभा चुनाव में लगातार भाजपा का परचम लहराया है और 2024 में भी फिर लहराएगा। यूपी में पूरी 80 सीटें भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें