चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां, सतना के अन्तर्गत गांवों में कृषि वैज्ञानिकों ने शिविर लगाकर किसानों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जानकारी दी। पद्मश्री बाबूलाल दाहिया ने कहा कि किसान प्राकृतिक खेती अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन कर सकते हैं।
सोमवार को ऊंचेहरा विकासखंड अंतर्गत विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत संवाद पोड़ी, धनेह, पिथौराबाद गांव में शिविर का आयोजन किया गया। पद्मश्री बाबूलाल दाहिया ने कहा कि उन्नत कृषि तकनीकी के बारे में भी बताया। कुछ प्रगतिशील किसानों से प्राकृतिक खेती, शून्य बजट पर आधारित कृषि जैविक खेती पर चर्चा की। मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, नरवाई प्रबंधन, फसल चक्र तथा हरी खाद के साथ में उन्नतशील कृषि यंत्रों एवं पशुपालन पर भी जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर, उद्यानिकी वैज्ञानिक पंकज शर्मा, जेपी सिंह, कृषि विस्तार अधिकारी गणेश पांडेय, प्रभात बागरी, कृष्ण पाल बागरी, उद्यान अधिकारी आकांक्षा दीक्षित, पशु चिकित्साधिकारी बाबूलाल सेन, रेणु सिंह, सचिव छकौडीलाल सिंह, सुरेश दाहिया, रामप्रसाद प्रजापति, इंद्रपाल सिंह, भगवानदास पांडेय मौजूद रहे।