फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से खाद न मिलने से किसानों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर/पहाड़ी/मऊ(चित्रकूट)। समितियों में समय से खाद न मिलने से किसानों में खासी नाराजगी है। खाद आने पर ई-पॉश मशीनें खराब होने से खाद वितरण में दिक्कत आने से किसानों को काफी इंतजार करना पड़ता है। साथ ही समितियों पर कर्मचारियों की कमी से भी दिक्कत आ रहा है। मजबूरन में कृषि विभाग अपने कर्मचरियों की ड्यूटी लगवाकर खाद का वितरण कर रहा है।
विज्ञापन

जिले के मऊ, मानिकपुर, खोही क्षेत्रों में किसानों में खाद ने मिलने से नाराजगी है। मऊ क्षेत्र के किसान राजेश द्विवेदी, अजय कुमार, महेश लाल ने बताया कि पॉश मशीन की खराबी की बात कह खरीद केंद्रों में किसानों को समय से खाद नहीं बांटी जा रही है।
कई जगह दोपहर में ही कह दिया गया कि स्टाक खत्म हो गया है। यही हाल आधार पंजीकृत कर खाद देने में रहता है। खाद केंद्रों में कर्मचारियों की कमी भी रहती है। कहीं कहीं तो एक -एक ही कर्मचारी से काम चलाया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि सहकारी समितियों में खाद बांटने की प्रक्रिया चालू है। यदि किसी को कोई समस्या हो तो उन्हें जानकारी दे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर नये धान केंद्र खोलने की मांग
मऊ। भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट मऊ तहसील के कार्यकर्ताओं ने नए धान केंद्र खोलने की मांग को लेकर मंगलवार को मऊ तहसील में धरना प्रदर्शन किया। बाद में उपजिलाधिकारी नवदीप शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि 10 दिसंबर तक नये धान केंद्र नहीं खोले गए तो11 दिसंबर से अनशन शुरू कर देंगे। इस मौके पर हनुमान प्रसाद, सुशील सिंह, श्रवण कुमार, रमेश, बद्र्री व धीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें