फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रामचरित मानस के दर्शन कर रामघाट पर की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि सिंह गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली राजापुर पहुंचीं। उन्होंने श्रीरामचरित मानस के दर्शन कर यमुना नदी की आरती भी की। तुलसी तीर्थ स्थान की सराहना की।
विज्ञापन

राजापुर में भ्रमण के दौरान उन्होंने महिला सक्तिकरण योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबी बनने पर योगदान करने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तुलसी जन्मस्थली का एक विशेष महत्व है। यहां आने से अध्यात्म की अनुभूति हुई है। एसडीएम आरआर रमन, तहसीलदार भारत प्रताप सिंह व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रश्मि सिंह को रामचरित मानस भेंट की। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा, विकास मिश्रा, विकास जयसवाल, नायब तहसीलदार पारुल सिंह परिहार, क्षेत्राधिकारी जयकरण सिंह, सभासद शंकरदयाल जायसवाल, चमनलाल रैकवार, राजेश केशरवानी भी मौजूद रहे।
इसके पूर्व आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्ष ने समिति की जिलाध्यक्ष तनुषा टी आर के साथ रामघाट व कामदनाथ मंदिर में दर्शन किए। मंदाकिनी पूजन के साथ संतों का आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें